ठाढ़ी परमेश्वरी देवी मंदिर चोरी में पांच संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा
मधुबनी, जून 18 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत अंधराठाढ़ी के प्रसिद्ध ठाढ़ी परमेश्वरी देवी मंदिर में हुई आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इन सभी संदिग्धों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, घटना के बाद मौके पर बुलाई गई डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल से कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। गौरतलब है कि बीते 16 जून की रात अज्ञात चोरों ने ठाढ़ी परमेश्वरी देवी मंदिर को अपना निशाना बनाया था। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर माता के करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। यह भी पढ़ें- ठाढ़ी परमेश्वरी मंदिर से डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी घटना के बाद से ही स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.