दुमका, अप्रैल 12 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ठाड़ी पंचायत भवन के सामने आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें दिन शनिवार को कथावाचक धनु धराचार्य महाराज जी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण-सुदामा का मनमोहक प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा भी की गई। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को कथा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता आज कहां है।बताया की द्वारपाल के मुख से पूछत दीनदयाल के धाम, बतावत आपन नाम सुदामा सुनते ही द्वारिकाधीश नंगे पांव मित्र की अगवानी करने राजमहल के द्वार पर पहुंच गए। यह सब देख वहां लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर सुदामा में ऐसा क्या है जो भगवान दौड़े दौड़े चले आए। बचपन के मित्र को गले लगाकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें राजमहल के अंदर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.