मधुबनी, मार्च 8 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली ठाहरझ्रमदना लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क पर ठाहर गांव के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर बना गड्ढा अब जानलेवा साबित हो रहा है। गड्ढा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क फिलहाल मेंटेनेंस कार्य अवधि में है, इसके बावजूद संवेदक द्वारा मरम्मत कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के कुछ हिस्से में मेंटेनेंस कार्य कराया गया है, लेकिन बटुक भैरब स्थान के समीप करीब दस फीट के हिस्से में सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों का आना-जाना बना रहता है। गड्ढा होने के कारण कई बार मोटरसाइकिल सवार घायल हो चुके हैं।बताया गया कि संवेदक सुमन कुमार झा के द्वारा अधूरा मेंटेनेंस कार्य कर खानापूरी कर दी गई है और नया बोर्ड भी लगा दिया ग...