दुमका, मार्च 10 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ठाडीहाट मे श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन का आयोजन सोमवार को किया गया। कथा पंडाल में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। श्रद्धालु अपने आवश्यक काम को ससमय संपन्न कर कथा पंडाल पहुंचकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा वाचन के दौरान दुर्गेश नंदन जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताए गए हैं, जो जीवन को अनुशासित, पवित्र और आध्यात्मिक रूप से उन्नत बनाते हैं।16 संस्कारों में से विवाह संस्कार अति महत्वपूर्ण माना गया है। कथा व्यास दुर्गेश नंदन जी महाराज ने बताया कि गृहस्थ जीवन में विवाह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आधारभूत संस्कार है, जो सामाजिक स्थिरता, भावनात्मक सुरक्षा और सांस्कृतिक निरंतरता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.