ठाटी से निकाली गई कलश यात्रा
गोरखपुर, मई 18 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज क्षेत्र के ठाटी गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा और रासलीला के उपलक्ष्य में सोमवार को कन्याओं, महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा ठाटी गांव से बरौली, नगहरा, असौजी, कुईं बाजार होते हुए गोला स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंची। वहां से श्रद्धालु कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। आचार्य अतुल चंद्र मिश्र उर्फ छोटू बाबा और सुधीर वर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला मंगलवार से प्रारंभ होगी। कथा वाचक अयोध्या धाम से आए अर्जुन शास्त्री होंगे। यह भी पढ़ें- श्रीकरपुर गांव से शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा यज्ञाचार्य के रूप में वाराणसी के आचार्य रामानुज पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.