रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का 168वां शहादत दिवस शुक्रवार को हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ के पास मनाया गया। आयोजन ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव के नेतृत्व में किया गया। मौके पर जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए। उनकी शहादत के बाद भी उनके वंशजों को न्याय नहीं मिला और वे आज भी बड़कागढ़ स्टेट की राजधानी हटिया में शहादत स्मारक स्तंभ के प्रांगण में सरकार से न्याय मांग रहे हैं। शहीद विश्वनाथ शाहदेव के परिवार को नौकरी, चिकित्सा की मांग उठती है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। सरकार ने घोषणा की थी कि अमर शहीद के ग्राम जगन्नाथपुर को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। वहीं, सुधांशु नाथ बोले, एचईसी कारखाना को सरकार ने अमर शहीद की 1500 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.