मथुरा, जनवरी 21 -- वृंदावन , भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली श्रीधाम वृंदावन के प्राचीन ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में मनाए जा रहे अनूठे खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को आराध्य ठाकुरजी को मोहन भोग अर्पित किया गया। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी महाराज ने बताया कि अनूठा खिचड़ी महोत्सव में प्रतिदिन विशेष पद गायन और मनमोहक झांकियां के मध्य ठाकुर राधाबल्लभ लाल अपने भक्तों को विशेष दर्शन दे रहे हैं। मंगलवार को आस्था और श्रद्धाभाव के साथठाकुर राधावल्लभ लाल को विशेष मोहन भोग अर्पित किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के हलवे, मिष्ठान आदि का भोग लगाया गया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में समाज गायन प्रारंभ हुआ। समाजी भक्तजनों ने मोहन भोग के विभिन्न पदों का मंगलमय गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। इस दौरान संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.