मथुरा, मई 14 -- धर्मनगरी में प्राचीन सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधारमण मंदिर में आराध्य ठाकुर राधारमण देव ने भक्तों को जूड़ा धारण कर विशेष दर्शन दिए। इस विशेष दर्शनों से लाभान्वित भक्तजन निहाल हो गए। सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि जूड़ा धारण कर आज के दिन परंपरागत दर्शन होते हैं। वहीं प्रतिदिन केला तथा मोगरा के फूलों से निर्मित फूल बंगला में ठाकुरजी को विराजित किया जा रहा है तथा उन्हें सुख प्रदान करने के लिए विविध प्रकार के फलों के रसों सहित व्यंजनों का भोग निवेदित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर में चल रहे प्रेमोत्सव में ठाकुरजी की नित्य नवीन मनोरथों की झांकी दिव्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आचार्य चंदन गोस्वामी ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में षड् गोस्वामियों में प्रमुख गोपाल भट्ट गोस्वामी के लाड़ले आराध्य ठा. राधारमण ...