ठाकुर बिगहा में 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
औरंगाबाद, जून 29 -- दाउदनगर प्रखंड के स्थित ठाकुर बिगहा में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 100 सीएफटी बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। यह कार्रवाई खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खनन विभाग के कुमार प्रत्यूष एवं दाउदनगर थाना के एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से संबंधित वैध कागजात एवं चालान प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना की अभिरक्षा में रखा गया। यह भी पढ़ें- ठाकुर बिगहा में 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कुमार प्रत्यूष ने बताया कि दंड की राशि निर्धारित 30 दिनों के भीतर जमा नहीं करने की स्थिति में वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.