गिरडीह, अप्रैल 9 -- गावां। गावां प्रखंड के बेन्ड्रो स्थित ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पूजा समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बली स्थान का सौंदर्यीकरण एवं विस्तार किया गया। इस दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से स्थल को समतल कर उसका क्षेत्रफल बढ़ाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। बताया जाता है कि ठाकुर बाबा मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु यहां बकरे की बली भी अर्पित करते हैं। ऐसे में भीड़ के कारण बली स्थान पर काफी परेशानी होती थी। पंसस अकलेश यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद बली स्थान की स्थिति दयनीय बनी हुई थी। विशेष दिनों में यहां भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.