मथुरा, अप्रैल 19 -- जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज सोमवार को चरण सर्वांग दर्शन देकर भक्तों को कृतार्थ करेंगे। प्रातः काल भगवान के चरण दर्शन एवं संध्या को सर्वांग दर्शन होंगे। चंदनी पोशाक श्रृंगार में सजे संवरे आराध्य ठाकुरजी को सत्तू के लड्ड़ू, फल, ठंडाई, शरबत, आधौटा आदि का विशेष भोग धराया जायेगा। इस पर्व पर विशेष रूप से अविवाहित कन्याएं अपने विवाह की कामना से प्रभु चरणों में स्वर्ण रजत पायल व चरण चौकी भी अर्पित करेंगी। मंदिर सेवायत व इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के लाड़ले जन-जन आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के चरण-सर्वांग दर्शन वर्ष में मात्र अक्षय तीज के दिन ही होते हैं। यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा आज से होगी शुरू, दोपहर में खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.