ठाकुर बांके बिहारी के नाम तीन और भवनों की रजिस्ट्री
मथुरा, मई 26 -- श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण परियोजना के अंतर्गत सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी के नाम तीन और भवनों की रजिस्ट्री कर दी गयी। रजिस्ट्री करने वाले भवन स्वामी ठाकुरजी के नाम अपनी संपत्ति का बैनामा करके बेहद खुश और आत्म संतुष्टि के भाव से भरे नजर आए। अभी तक कुल 1831.12 वर्ग मीटर के 17 बैनामे ठाकुर बांके बिहारी के नाम हो चुके हैं। अभी कुछ और बैनाम प्रशासन को प्राप्त हो गए हैं। लोग सहर्ष भाव से बैनामे के लिए आगे आ रहे हैं। सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में सुशील कजारिया ने 83 वर्ग मीटर, नारायण दास कजारिया ने 111 वर्ग मीटर तथा कमल चौधरी ने 250.30 वर्ग मीटर कुल 444.30 वर्ग मीटर की भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.