पटना, जनवरी 14 -- ठाकुर प्रसाद स्मृति समिति ने बुधवार को राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री ठाकुर प्रसाद की 106वीं जयंती ठाकुर प्रसाद कम्यूनिटी हॉल में मनायी गई। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामजी सिंह ने की। उन्होंने ठाकुर प्रसाद को ईमानदार और उच्च विचार का व्यक्ति बताया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनसंघ तथा बिहार भाजपा के संस्थापक सदस्य ठाकुर प्रसाद ने पार्टी बनाने में कड़ी मेहनत की थी। पार्टी की सफलता उनके त्याग और तपस्या का ही परिणाम है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि ठाकुर प्रसाद बिहार में उद्याोग का जाल बिछाना चाहते थे। ठाकुर प्रसाद के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध लगा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.