ठाकुर टोली में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती
सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठाकुरटोली स्थित अंबेडकर चौक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर वार्ड पार्षद ज्योति मानकी की उपस्थिति में लोगों ने केक काटकर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते हुए संविधान के राह पर चलकर देश और समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर भी चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर विजय राम, जवाहर राम, सूजान मुंडा, महेश दास, राम कैलाश राम, प्रदीप साहा सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.