ठाकुर जी के नगर भ्रमण में जयश्री राधे के जयकारे से गूंजा भंडरा
लोहरदगा, मई 11 -- भंडरा, प्रतिनिधि। सात दिवसीय श्री भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को भंडरा ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से ठाकुर जी का नगर भ्रमण का भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भंडरा सहित दर्जनों गांव के हजारों श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। गाजेबाजे और भक्तिमय संगीत के साथ निकाले गये इस अलौकिक शोभा यात्रा में लोग भक्तिरस में डुबकी लगाते हुए भगवान को नगर भ्रमण कराया। इससे पूर्व यज्ञाचार्य द्वारा मंडप पूजन, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, मिष्टान्न अधिवास, गंदाधिवास और वस्त्राधिवास अनुष्ठान कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान आयोजक मंडली प्रमुख राधा मोहन शर्मा, किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी शर्मा, राजु शर्मा सहित आनंद दुबे, भीम साहू, अनित कुमार कुंदन, श्रीकांत, बसंत साहू, सुरेश साहू, अजीत अग्रवाल, आनंद साहू दिनेश, भीम नाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.