सहारनपुर, जनवरी 10 -- सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव धूमधाम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। शनिवार को दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु ठाकुरजी के छद्म भेष और राधा रानी के मीराबाई के रूप में दर्शन कर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में शनिवार को ठाकुर जी को श्रद्धालुओं ने खिचड़ी के साथ रसगुल्ला, मखानों की खीर, जलेबी और रबड़ी का भोग लगाया। ठाकुरजी के श्रृंगार दर्शन, छदम भेष व मंगला दर्शन के लिए भक्तों का तांता उमड़ा रहा। मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी की पदावली सुनने के लिए भक्तों में भारी उत्साह है। इस दौरान लालजी गोस्वामी, प्रियांश गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी और नीरज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...