ठाकुर जी का नौका विहार महोत्सव धूमधाम से मनाया
बरेली, जून 30 -- जनकपुरी स्थित श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर में ठाकुर जी का नौका विहार महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। श्री हर मिलाप शिव शक्ति महिला मंडल ने ठाकुर जी की नौका को फूल-मालाओं व विद्युत सज्जा से सजाया। छप्पन भोग अर्पित कर सखियों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीषा आहूजा पूनम अरोड़ा, सिमि आनंद, पूजा नारंग, निशा हुजा, रेखा सोना, ममता भसीन, अर्चना बब्बर, किरण सेगल आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.