मथुरा, अप्रैल 27 -- प्राचीन मंदिर केशव देव मंदिर में भीषण गर्मी के बीच भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग प्रसाद लगाया जा रहा है, क्योंकि समूचे ब्रजमंडल में भक्ति भाव से हर ऋतु को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रविवार को ठाकुरजी का फूल बंगला सजा और आम रबड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया मंदिर में भगवान का प्रातः सेवायत अमित गोस्वामी, श्यामा चरण गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी व मुन्नीलाल गोस्वामी द्वारा अभिषेक किया गया। ठाकुर जी का फूल बंगला सजाया और नवीन पोशाक धारण कराई गई। भव्य बंसल, दिव्यांश बंसल, अनिल कुमार व शैलेंद्र बंसल द्वारा भगवान का देहरी पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्य मनमोहन सर्राफ एवं उनके सहयोगीजनों न...