मथुरा, मई 1 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गुरुवार को परंपरागत ढंग से श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान नृसिंह जयंती मनाई। यहां ठाकुर केशवदेव ने भगवान नृसिंह के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा बैसाख शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज के दर्शन भगवान नृसिंह के दिव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को कराए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य पुष्प-बंगला और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। प्रातः काल मंदिर के पुजाचार्यों द्वारा ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज का नृसिंह रूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जबकि सायंकाल विशेष पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- भगवान नरसिंह जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने भक्तों की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.