बोकारो, अप्रैल 20 -- फुसरो। बंगाली 1433वां नववर्ष के उपलक्ष्य पर करगली बाजार के इलेवन स्टार क्लब में रविवार की रात्रि ठाकुर अनुकूल चंद्र का एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। महिला-पुरुष अनुयायियों ने हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा, ठाकुर भोग, भजन-कीर्तन, धर्म सभा, आनंद बाजार, मातृ सम्मेलन, समवेत प्रार्थना, सत्संग एवं दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने ठाकुर अनुकुलचंद्र के व्यक्तित्व और जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि आज मानवता का ह्रास हो रहा है जिसे संरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए गुरू ज्ञान जरूरी है। गुरु शिष्यों को सदमार्ग दिखाते हैं। कहा कि ठाकुर जी का विधान सुनकर, जानकर और पालन करके ही हम समझ सकते हैं कि श्री श्री ठाकुर कैसे भगवान के अवतार हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा-भक्ति व उत्साह के साथ मनी ठाकुर जी का जी...