भागलपुर, अगस्त 1 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सत्संगनगर मिर्जापुर में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी महाराज का जन्मोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर ठाकुर जी के आदर्शों और मानव सेवा के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। जन्मोत्सव के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस उपलक्ष्य पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग मंदिर में मना बड़ मां जन्मोत्सव कार्यक्रम क...