बेगुसराय, सितम्बर 16 -- बरौनी। सत्संग बिहार बरौनी के प्रांगण में बुधवार को ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 139वां आविर्भाव दिवस हर्षोल्लास व भक्ति में माहौल में मनाया गया। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अहले सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हुआ। इस दौरान प्रभात फेरी, विशेष प्रार्थना,मातृ सम्मेलन व भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। सत्संग समारोह में ऋतिक नरेश सिंह, विकास कुमार सिन्हा, सुरेश राय, मोहन राय, विजय कुंवर, उमेश महतो आदि ने ठाकुर अनुकूलचंद्र की जीवनी और उनके आदर्शो पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने श्रद्धालुओं से ठाकुर जी द्वारा बताए गए सन्मार्ग पर चलकर जीवन को सफल व सार्थक बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...