चाईबासा, मई 10 -- गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में रविवार को गांव के देवरी प्रधान चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में गांव के मुंडा दामु चाम्पिया को गुवा सेल में नौकरी मिलने के मुद्दे पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का मुंडा एक साथ दो जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता। या तो वह गांव का मुंडा रहे अथवा सेल में नौकरी करे। दोनों में से किसी एक पद को चुनना होगा। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में विस्तृत चर्चा की गई।
ग्राम सभा की चर्चा बैठक में मुंडा दामु चाम्पिया को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने ग्राम सभा का बहिष्कार करते हुए बैठक में भाग नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नए ग्रामीण मुंडा के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया। ग्राम सभा में निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.