किशनगंज, दिसम्बर 22 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में रविवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया।यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। पुरोहित विवेक शुक्ला व अन्य विद्वान पुरोहितों के द्वारा बजरंगबली की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।मंदिर परिसर में संध्या में आरती को लेकर भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटती है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में विशेष पूजा आयोजित की जाती है।यहां मांगी गई मनोकामना भी पूर्ण होती है।साथ ही पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.