किशनगंज, अप्रैल 27 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के ठाकुरबाड़ी रोड जगन्नाथ स्कूल के समीप शनिवार को दो दिवसीय शीतला पूजा और मां भगवती पूजा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूजा शुरू हुई थी। पहले दिन शुक्रवार को माता संतोषी की पूजा हुई। दूसरे दिन शनिवार को मां भगवती की पूजा का आयोजन किया गया। पहले दिन मां संतोषी की पूजा अर्चना से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत के सानिध्य में दो दिनों तक माता की पूजा अर्चना की अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। शनिवार को मां भगवती की पूजा में सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना जाना लगा हुआ था। सुबह 9 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। भक्त देर शाम तक मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते रहे। हर कोई यहां माता को मत्था टेकने पहुंच रहा था। यहां मां भगवती और मां संतोषी की स्थाय...