ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़ी भीड़
चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर शहर के कपड़ा पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्तिमय संगीत के बीच कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ उठाया। कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक महाराज सर्वेश्वरानंद जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अपने प्रवचन में श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ की व्याख्या नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.