लोहरदगा, अप्रैल 18 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह भागवत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन होगा। आगामी आठ से 14 मई तक आयोजित इस अनुष्ठान की तैयारियां आरंभ हो गई है। इस निमित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन किया गया। यज्ञ आयोजन मंडली के प्रमुख राधा मोहन शर्मा ने बताया कि आठ मई को ठाकुरबाड़ी मंदिर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। नौ को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अग्नि मंथन का अनुष्ठान होगा। दस को मंडप पूजन और अन्नविधास। 11 मई को नगर भ्रमण फलाधिवास। 12 को महास्नान, राज्यधिवास। 13 को प्राण प्रतिष्ठा सह पूर्णाहुति और 14 को भव्य भंडारा आ आयोजन होगा। इसके अलावे रोजाना बनारस और वृंदावन के कथावाचक द्वारा कथा का आयोजन होगा।

हिंदी हि...