बिहारशरीफ, मई 14 -- सरमेरा, निज संवाददाता। बड़ी ठाकुरबाड़ी के महंत अजीत दास का निधन चार मई को हो गया। उनके निधन पर गुरुवार को बाजार में लोगों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम, रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रेम रंजन, कुंदन बाबू, गोपाल प्रसाद सिंह, सोनू कुमार, कौशल किशोर, रोहित, मनीष कुमार उर्फ प्रशांत, विमल प्रसाद सिंह, गौरव, सुनील, रमेश व टुन्ना बाबू ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...