बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- ठाकुरबाड़ी की 18 बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए सांसद व डीएम को दिया आवेदन चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की लहना पंचायत के बेगुंचा गांव के ठाकुरबाड़ी की 18 बीघा जमीन पर कई दबंगों ने लंबे समय से अतिक्रमण कर लिया है। इससे भक्तों को वहां जाने व पूजा पाठ करने में परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से ग्रामीणों ने की। लेकिन, हर बार लीपापोती कर मामले को दबा दिया गया। इस बार इसे अतिक्रणमुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने सांसद अरुण भारती व डीएम शेखर आनंद को आवेदन दिया है। समाजसेवी लखन रजक ने इस जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाने की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि 12 एकड़ जमीन ठाकुरबाड़ी के नाम से आजादी के पहले से है। दबंग और धनी रहने के कारण ग्रामीण उनका मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इस सबंध में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.