पटना, मार्च 18 -- मसौढ़ी थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित ठाकुरवाड़ी से चोरों ने अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। करीब 200 वर्ष पुरानी श्रीराम-जानकी और लक्ष्मण जी की चोरी गईं मूर्तियों की कीमत सात करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस संबंध में ठाकुरवाड़ी के सचिव छाता गांव निवासी मुनिदेव सिंह ने मसौढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, छाता गांव स्थित ठाकुरवाड़ी की महिला पुजारी चिंता देवी दो बेटियों के साथ बगल के कमरे में सो रही थी। चोरों ने चहारदीवारी फांदकर ठाकुरवाड़ी परिसर में घुसे। इसके बाद मंदिर का दरवाजा तोड़कर श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण जी की मूर्तियां और चांदी के दो मुकुट च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.