पलामू, नवम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के रांची रोड में स्थित रेड़मा के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में रविवार को पूजा-आरती के बाद वृंदावन धाम से पधारी कथा व्यास अलका किशोरी ने अजामिल उद्धार, गजेंद्र मोक्ष व भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। मेदिनीनगर सिटी के श्रद्धालु बड़ी भक्तिभाव से कथा श्रवण किया। अलका किशोरी ने कहानी सुनाते हुए कहा कि संसार मोह-माया का जाल है और जीव केवल परमात्मा की कृपा से ही इसके बंधन से मुक्त हो सकता है। गजेंद्र मोक्ष प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि संकट की घड़ी में केवल ईश्वर ही सच्चे सहायक बनते हैं। श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागकर भक्ति, सेवा और समर्पण को जीवन में अपनाना चाहिए। आयोजन समिति के संरक्षक विजय तिवारी, अध्यक्ष अजय तिवारी, सीताराम दुबे, मनोज तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.