जहानाबाद, अप्रैल 6 -- मेहंदीया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के कोनी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के बाहर से 26 मार्च की रात चोरी हुए टेंपू को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहतास जिले के नासरीगंज से बरामद कर लिया है। बरामद वाहन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वाहन मालिक को सौंपे जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई है। जानकारी के अनुसार टेंपू की चोरी 26 मार्च की रात कोनी गांव के ठाकुरबाड़ी के बाहर से हुई थी। टेंपू चोरी होने के बाद वाहन मालिक द्वारा करीब एक सप्ताह तक अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद वाहन मालिक द्वारा 2 अप्रैल को मेहंदीया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की और संभावित स्थानों पर वाहन की तलाश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.