मुरादाबाद, जून 30 -- नगर के होली का मंदिर चौराहा निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह लापता हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के होली का मंदिर चौराहा निवासी यजुर्वेदानंद की 18 वर्षीय बेटी शन्नो मंगलवार की सुबह घर पर बिना बताए कहीं चली गई। यजुर्वेदानंद ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि युवती को जल्द से जल्द बरामद करने का प्रयास जारी है। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा से युवती लापता, जांच शुरू यह भी पढ़ें- लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...