मुरादाबाद, मई 15 -- मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे युवक को शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने शरीफ नगर सुरजन नगर रोड पर बाबू रामपाल द्वार चौराहा के निकट कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नगर के वार्ड 22 बिजली घर के पीछे निवासी मुस्तकीम 32 वर्ष पुत्र शमीम अहमद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे वह साइकिल से जसपुर तिराहा की दिशा से साइकिल से घर लौट रहा था। युवक जैसे ही बाबू रामपाल द्वार चौराहा से पहले हॉस्पिटल के सामने पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल डाला। मौके पर मौजूद एक पार्टी के नेता फैसल सैफी घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन उसकी हालत बेहद चिंताजनक होने की वजह से उसे तत्काल काशीपुर ले गए जहां ...