ठाकुरद्वारा में बेयर हाउस के सामने से हटवाए अवैध अतिक्रमण, मचा हड़कंप
मुरादाबाद, जून 9 -- सार्वजनिक भूमि पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग स्थित बेयर हाउस के सामने रखे गए दो दर्जन से अधिक अवैध लोहे व लकड़ी के खोखों को जेसीबी से हटवा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग स्थित बेयर हाउस के सामने लंबे समय से अस्थायी खोखे रखकर दुकानें संचालित की जा रही थीं। कई दुकानदारों ने सड़क किनारे कुर्सियां और अन्य सामान फैलाकर सार्वजनिक भूमि पर अतिरिक्त कब्जा कर रखा था। देर रात तक दुकानें खुली रहने से यातायात प्रभावित होता था और क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी, एसडीएम प्रीति सिंह के निर्देश पर लेखपाल हिमांशु के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.