मुरादाबाद, मार्च 14 -- नगर के अंबेडकर पार्क के निकट शनिवार को बाइक सवार दो युवकों ने वृद्ध महिला से सोने के कुंडल ठगे और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला छींनेती की जगह ठगी का माना। पुलिस ने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। नगर के मोहल्ला जाटवान वार्ड-1 निवासी पन्नमेसरी पत्नी देशराज शनिवार की सुबह दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास पैदल जा रही थी,जैसे ही वह अंबेडकर पार्क के निकट पहुंची तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बातों के जाल में फंसाकर धन और सामान दोगुना करने का लालच देकर उनके सोने के दोनों कुंडल उतरवा लिए और फिर स्प्रे से महिला को बेहोश कर कुंडल लेकर भाग गए। महिला ने कोतवाली पहुंच कर करीब पचास हजार कीमत के कुंडल छींने जाने की बात कही लेकिन उनके कानों में कोई घाव न देख पुलिस ने म...