मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के पिकअप पलटने से टेंट मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे की वजह झपकी को माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कोतवाली क्षेत्र में दारापुर मदारपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर से विवाह समारोह से लौट रहे टेंट हाउस के मजदूर महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार थे। वाहन में टेंट का सामान भी भरा हुआ था और वह सुरजन नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही पिकअप दारापुर मदारपुर मोड़ पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.