मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह कुंडसेरा के जंगल से ट्रैक्टर ट्राली से खनन की मिट्टी लेकर आ रहे युवक की ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हुजरा मिलक निवासी हिमांशु चौहान 30 पुत्र रूप सिंह ड्राइवर के रूप में मिट्टी भराव ढोने का कार्य करता था। मंगलवार सुबह कुंडसेरा के जंगल से ट्रैक्टर से मिट्टी भरकर ला रहा था,अचानक में ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और पूरी ट्रैक्टर ट्राली खेत में पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक हिमांशु चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भिजवाया । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.