मुरादाबाद, जून 25 -- निर्जला एकादशी एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र में सेवा और धर्म भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत और मैंगो शेक वितरित किया। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह बीरबाल, मुख्य अतिथि सिविल जज विभव चंद्रा तथा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को शरबत वितरित किया। वहीं सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के निकट संजय कश्यप, अभिषेक ओझा, विपिन गुप्ता, सुमित कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने मैंगो शेक का वितरण कर राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाई। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में ...