ठाकुरद्वारा में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी
मुरादाबाद, जून 17 -- क्षेत्र के एक गांव में ऑमलेट बनवाने के बहाने नौ वर्षीय किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज़ मामला प्रकाश मे आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी ने अंडा मंगवाने के बहाने बुलाया और फ़िर ऑमलेट बनवाने की बात कहकर घर के अंदर ले गया। शिक़ायत में कहा गया है कि 14 जून को घटना के वक़्त आरोपी घर में अकेला था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने नौ वर्षीय बच्ची के के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने की आवाज़ सुनकर परिजन आरोपी की तरफ़ दौड़े और पकड़ लिया। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी छूटकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पूर्व भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस शिक़ायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.
आरोपी के पिता पर धमकाने का लगाया आरोप शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.