मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- ठाकुरद्वारा विद्युत विभाग की ओर से बिजनेस प्लान योजना 2024-25 (पार्ट-2) के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दारापुर से संबंधित 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के चलते ठाकुरद्वारा टाउन लाइन का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते 33 केवी ठाकुरद्वारा टाउन से जुड़े सभी क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.