मुरादाबाद, फरवरी 28 -- कोतवाली कुंडा क्षेत्र में शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से ठाकुरद्वारा के एक मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठाकुरद्वारा के ग्राम दुल्हापुर निवासी 40 वर्षीय मो. नईम पुत्र मोहम्मद यूनुस रामनगर स्थित एक मदरसे में पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली कुंडा क्षेत्र के भरतपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुंडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर ने बताया कि मृतक रामनगर के एक मदरसे में शिक्षक थे। प्रथम दृष्टया मामला बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों ने भी बाइक फिसलने की बात कही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.