मुरादाबाद, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शनिवार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत व आस पास के गांव में कई माह से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। डेढ़ माह पहले तेंदुए ने तरफ दलपत निवासी रवि के तीन वर्षीय पुत्र टीटू पर भी हमला बोलकर उसे गंभीर घायल कर दिया था। वन विभाग लगातार तेंदुआ पकड़ने के लिए प्रयास कर रहा था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव तरफ दलपत और मैसूवाला के बीच गौशाला के निकट पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए बकरी भी बांधी गई थी। शनिवार की सुबह लंबे इंतजार के बाद एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया。

वर्जन पिंजरे में बंद हुए तेंदुए को कहां ले जाना है इस संबंध में उच्चाधिकारियों का आदेश प्राप्त होते ही तेंदुए को बताए गए स्थान प...