मुरादाबाद, मार्च 7 -- क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुओं के आबादी में आने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार की रात तेंदुए ने काशीराम कॉलोनी में धावा बोलकर आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। शोर शराबे पर तेंदुआ भाग गया। शुक्रवार की रात तेंदुआ नगर क्षेत्र की सीमा स्थित काशीराम कॉलोनी में घुस आया और एक आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। लोगों के शोर मचाने और बर्तन आदि बजाकर तेंदुए को भगाया। वन क्षेत्राधिकारी रवि गंगवार ने बताया कि काशीराम कॉलोनी में तेंदुआ के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।इनसेट :::रमना वाला गांव में देखा गया तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजराठाकुरद्वारा ।शहर से सटे रमना वाला गांव में शुक्रवार देर रात तेंदुआ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को तत्काल सूचना दी, इस पर शनिवार की दोपहर यहां वन विभाग की ...