मुरादाबाद, मई 22 -- ठाकुरद्वारा का कुल्हड़ बनाने वाला दूसरे समुदाय की छात्रा को भगा ले आया, पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । कोतवाली क्षेत्र के माधो वाला निवासी युवक दिल्ली में कुल्हड़ बनाने का काम करता था। यहां उसकी मुलाकात दूसरे समुदाय की छात्रा से हुई, तो वह उसे प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले आया। छात्रा की मां ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। कोतवाली पुलिस ने माधोवाला निवासी राहुल कश्यप पुत्र राम चरन को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि युवती और आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंपा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...