सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आदर्श नगर ठाकुरटोली पूजा पंडाल में चैत्र नवरात्र को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र मेहरा ने की। बैठक में बताया गया कि गुरुवार को पूरे विधि विधान के साथ पारंपरिक तरीके से कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की पूजा शुरू की जाएगी। नवरात्र को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सदस्यों ने विचार विमर्श किया और कार्यों का बंटवारा किया गया। बताया गया की महा सप्तमी के दिन पंडाल का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। विदित है कि चैत्र नवरात्र में मां भगवती के दर्शन ने आराधना के लिए पंडालो में भीड़ में उमड़ती है। जिला मुख्यालय में देवीगुड़ी सलडेगा और ठाकुरटोली में मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। बैठक में श्याम कुमार सिंह, सुनील प्रसाद, भोला सिंह,...