रांची, जनवरी 19 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव में रविवार की रात माघ अमावस्या के मौके पर मां काली की पूजा की गई। इस दौरान पंडित सामू देवघरिया के सानिध्य में दर्जनों बकरों की बलि दी गई। सोमवार को स्थानीय जलाशय में धूमधाम से मूर्ति विसर्जित की गई। इससे पहले आयोजन समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। पूजा के आयोजन में लाल मृत्युंजय शाहदेव, लाल अमित शाहदेव, लाल रंजन शाहदेव, जयप्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, राजू नायक और जगदीश पांडेय आदि की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.