ठाकुरगांव में साईं मंदिर का वार्षिक उत्सव 30 को
रांची, अप्रैल 28 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव स्थित श्री साईं मंदिर का 11वां वार्षिक उत्सव 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के सचिव डॉ. शिवकुमार तिवारी ने की, जबकि संचालन रामाशीष पांडेय ने किया। बैठक में उत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, जल व्यवस्था, भंडारा, पूजा-पाठ और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। डॉ. शिवकुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से होगी, इसके बाद रुद्राभिषेक, हवन, महाआरती और महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने क्षेत्रवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.