रांची, अक्टूबर 3 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान मां शारदीय दुर्गा पूजा समिति भांटबोड़ेया द्वारा विजयादशमी के मौके पर गुरुवार की शाम रावण दहन किया गया। रावण दहन मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, रविकांत तिवारी, अरुण भारद्वाज, सुबोध पांडेय और चंचल तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का दर्शकों ने पूरी रात लुत्फ उठाया। पूजा के आयोजन में लाल अमन शाहदेव, कलेश्वर महतो, जयकुमार साहू, विजय महतो, शिबू ठाकुर, परिबा साहू, जयप्रकाश सिंह और मोहन महतो की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.