रांची, जनवरी 28 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू महतोटोली में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिनी यज्ञ छह फरवरी से 10 फरवरी तक होगा। यज्ञ को लेकर बुधवार को भूमिपूजन सह ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान आचार्य नरेंद्र किशोर वैद्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान रमेश महतो सपत्नी ने भूमिपूजन किया। मौके पर समिति के मनोज महतो, धर्मनाथ महतो, सुभाष पुरी, परिबा साहू, अमित ठाकुर, कृष्णा महतो और राजू नायक समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.